प्रिय अग्रबन्धु,

जय अग्रसेन 🙏

आप सभी के स्नेह और सहयोग से प्रेरित होकर, हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हम जल्द ही समस्त अग्रवाल समाज के लिए एक निशुल्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रहे हैं।

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से आप अपने पुत्र या पुत्री के लिए उपयुक्त जीवनसाथी की खोज सहजता से कर सकेंगे — और वह भी पूरी तरह निशुल्क
यह मंच देश ही नहीं, विदेशों से प्राप्त बायोडाटा को एकत्रित कर समाज के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

हमारा उद्देश्य केवल विवाह योग्य युवाओं के लिए सही जीवनसाथी ढूंढने में सहायता करना ही नहीं है, बल्कि पूरे समाज को एकजुट कर एक आधुनिक और उपयोगी पहल को साकार करना है।

आपका स्नेह और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

सप्रेम,
आदित्य सिंघल

[अग्रसेवा में समर्पित]

नियम व शर्तें :

  • परिचय विवरण प्रपत्र में जो भी जानकारी दी जाये वह स्पष्ट एवं साफ अक्षरों में लिखी होनी चाहिए।
  • विकलांग/तलाकशुदा/विधवा उम्मीदवारों को अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से बतानी होगी और संलग्न दस्तावेज जमा करने होंगे ।
  • आप शिक्षा के संबंध में जो भी विवरण दें, उसके समर्थन में सम्पूर्ण दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • जन्मतिथि के संबंध में यदि कोई भी अग्रबन्धु जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो वो आपको उपलब्ध करवानी होगी
  • परिचय सम्मेलन में लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • अभिभावक भी आवेदन पत्र में दी गई जानकारी की सत्यता की जांच अपने स्तर पर कर लें, इसके लिए Agrasarthi management किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा।
  • महीने की 1 तारीख से लेकर 30 तारीख तक जितने भी बायोडाटा प्राप्त होंगे उन सबकी एक PDF अगले महीने की 1 से 5 तारीख के बीच में अपलोड की जाएगी।
  • परिचय स्मारिका में अपना नाम प्रकाशित कराने के लिए सम्पूर्ण भारत ही नहीं विदेशों से भी प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा जावेगी।
  • आप अपना बायोडाटा संस्था की वेबसाइट Submit Biodata Here पर ऑनलाइन ही भर सकते हैं। हमारा कोई भी दूसरा माध्यम नहीं है
  • किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आप whatsapp के द्वारा मोबाइल नं +9194133083865 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • समस्त विवादों का न्यायक्षेत्र जयपुर ही होगा।